Mau News: आस्था की जलधार में भीग रहे महादेव, मंदिरों में लग रही कतार
मऊ, अगस्त 5 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। पवित्र सावन माह में भव्यता बिखेर रहे शिवालयों की आध्यात्मिक गतिविधियां बढ़ गई है। शिव मंदिर परिसर में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का आवागमन बना रह रहा है। साधक विधिविधान से पूजा अर्चना और अभिषेक कर मनौती मांग रहे हैं। घरों में श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से रूद्राभिषेक करा रहें हैं। शिवमंदिरों में अल सुबह से ही बोल-बम की गूंज सुनाई देने लग रहीं है। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया हैं। भगवान शिव के प्रिय मास सावन में शिवालय गुलजार हो गए हैं। मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लग रही है तो दूसरी ओर देवघर जाने के लिए कांवरियों का जत्था रवाना होने लगा है। विभिन्न वाहनों के जरिए देवघर जाने वाले श्रद्धालु गौरीशंकर मंदिर, शिव झारखंड मंदिर, पतालनाथ मंदिर, शीतलता धाम स्थित शिवमंदिर आदि के दर्शन-पूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.