मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रेड पे बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लेखपालों ने कार्य बहिष्कार वापस लेने का निर्णय लिया है। राजस्व परिषद से आश्वासन मिलने के बाद जनपद के चारों तहसीलों में लेखपाल काम पर लौटने को तैयार हो गए हैं। इससे आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र समेत राजस्व विभाग से जुड़ी विभिन्न सेवाओं के लिए इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। घोसी तहसील के लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि राजस्व परिषद की ओर से मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- Orai News: 19 दिनों बाद आंदोलन खत्म, काम पर लौटे लेखपाल, लंबित कामों में आएगी तेजी लेखपाल अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें ग्रेड पे बढ़ाने के साथ ह...