Mau News: आरोग्य मेला : 1709 मरीजों को मिला उपचार और सलाह
मऊ, अगस्त 30 -- Mau News: मऊ। जिले में संचालित 42 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। अलग-अलग केन्द्रों पर मेले में पहुंचे 1709 मरीजों का 90 डाक्टरों की टीम ने जांच किया। गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। खराब मौसम के बीच आरोग्य मेले में वायरल बुखार के साथ सर्दी-जुकाम, डायरिया, निमोनिया, शुगर और बीपी के मरीज अधिक रहे। वहीं बीमार 183 बच्चों ने भी अपना ईलाज कराया। डाक्टरों की टीम ने बरसात के मौसम में मच्छरों के प्रकोप से बचने और स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने के सुझाव दिए। साथ ही इस समय निकल रही तीखी धूप से बचकर रहने की सलाह दिया।
स्वास्थ्य परीक्षण चिरैयाकोट संवाद के अनुसार रविवार को रानीपुर सीएचसी अधीक्षक डा.अशोक कुमार चौहान की देखरेख मंे कुल छह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.