मऊ, अक्टूबर 25 -- Mau News: मऊ। जिले में संचालित 42 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। अलग-अलग केन्द्रों पर मेले में पहुंचे 1592 मरीजों का 90 डाक्टरों की टीम ने जांच किया। गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। इस समय मौसम में उतार चढ़ाव के बीच आरोग्य मेले में वायरल बुखार के साथ सर्दी-जुकाम, डायरिया, निमोनिया, शुगर और बीपी के मरीज अधिक रहे। वहीं बीमार 196 बच्चों ने भी अपना ईलाज कराया। डाक्टरों की टीम ने मच्छरों के प्रकोप से बचने और स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने के सुझाव दिए। मुहम्मदाबाद गोहना संवाद के अनुसार ब्लाक अंतर्गत करहा, भातकोल और टेकई समेत चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: 45 मरीजों के सेहत की जांच कर द...