Mau News: आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई
मऊ, अक्टूबर 3 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र के चांदपुर स्थित बृजेश विश्वकर्मा के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इसके बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बैठक में जिला महासचिव अरविंद राय, सचिदानन्द राय, राकेश राय, मुमताज, सुनीता समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाई यह भी पढ़ें- आराधना मिश्रा मोना के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जश्न यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: मोना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलेगी नई ऊर्जा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.