Mau News: आरसी के नाम पर व्यापारियों में रोष, जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
मऊ, अक्टूबर 5 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। जिला पंचायत की ओर से जारी आरसी को लेकर रतनपुरा क्षेत्र के व्यापारियों में रोष का माहौल है। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर व्यापारी नेता अंगद साहू के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि कोरोना काल के दौरान लंबे समय तक दुकानें बंद रहने के कारण व्यापारियों के सामने जीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया था। कई व्यापारी अभी तक उस आर्थिक संकट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। किसी के परिवार में बेटियों की शादी, तो किसी के बच्चों की पढ़ाई और इलाज की जिम्मेदारी है। ऐसे में आरसी की कार्रवाई से व्यापारी मानसिक दबाव और आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि एक साथ हजारों रुपये की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.