Mau News: आभूषण की दुकान में छत पर लगे कटरैन तोड़कर सवा लाख के आभूषण चोरी
मऊ, जुलाई 5 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा कस्बे के भगवान बाजार स्थित आभूषण की दुकान को शनिवार रात चोरों ने निशाना बनाया। दुकान की छत पर रखे कटरैन को हटाकर अंदर लगे लोहे के ग्रिल को काटकर चोर अंदर घुस गए। दुकान में रखी तिजोरी को गैस कटर के सहारे चोर काटने लगे लेकिन तिजोरी खोलने में असफल रहे। हालांकि दुकान में रखी लगभग सवा लाख कीमती चांदी के जेवरात और हजारों कीमती उपकरण चुरा ले गए। रविवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर मालिक को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल किया। रतनपुरा कस्बा के पश्चिमी मोहल्ला निवासी शैलेंद्र कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय मोतीचंद वर्मा की रतनपुरा स्थित भगवान बाजार के सामने आभूषण की दुकान है। रविवार सुबह वह अपने दुकान की साफ-सफाई करने के लिए ताला खोलकर अंदर घुसे तो अंदर बिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.