Mau News: आप कार्यकर्ताओं ने वन अधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मऊ, जुलाई 30 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वनदेवी धाम के सुन्दरीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रभागीय वन अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय को मांग पत्र सौंपा। चेताया कि अगर समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन को तेज करने के लिए बाध्य होंगे। प्रभागीय वन अधिकारी को सौंपे मांग पत्र में जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि वनदेवी धाम श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र बिन्दु है, बावजूद इसके यहां पर सुविधाओं के अभाव में श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मांग किया कि वनदेवी धाम में श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को तत्काल प्रभाव से रोका जाए, साथ ही साथ पार्किंग व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संचालित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.