मऊ, अगस्त 27 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अन्तर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्राम सभा मुंगेसर की चार सार्वजनिक पोखरियों में से दो पोखरियों की नीलामी प्रक्रिया आपत्ति आने का हवाला देकर रोक दी गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने नीलामी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर आपत्ति को सार्वजनिक करने और पारदर्शिता के साथ नीलामी प्रक्रिया पूरी कराने की गुहार लगाई। तहसील सभागार में मंगलवार को घोसी विकास खण्ड की दर्जनों ग्राम सभाओं में स्थित कुल 45 सार्वजनिक पोखरियों के पट्टे की नीलामी प्रक्रिया पूरी कराई जानी थी। मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा मुंगेसर की चार पोखरियों गाटा संख्या 168, 224, 227 व 312 की नीलामी प्रक्रिया पूरी की जानी थी, जिसके लिये नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ग्रामीण अपनी अपनी पत्रावली जमा क...