Mau News: आधी रात बाउंड्रीवाल तोड़ने और सामान उठा ले जाने का आरोप
मऊ, अगस्त 27 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बड़ागांव स्थित मुख्य सड़क के किनारे बुधवार की आधी रात करीब दो बजे दलित महिला की भूमिधरी पर बनी चहार दीवारी के अंदर घुसकर 10 की संख्या में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। साथ ही बाउंड्रीवाल व गेट तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और सामान उठा ले गए। जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 10 नामजद उपद्रवियों पर दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बड़ागांव निवासिनी महिला कलावती देवी पत्नी मुन्ना प्रसाद की वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे के किनारे बड़ागांव में ही भूमिधरी की जमीन है। जिस पर कलावती द्वारा बाउंड्रीवाल का निर्माण कराकर लोहे का गेट लगाया गया था। बुधवार की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.