Mau News: आज से शुरु होगा कोपागंज की अति प्राचीन रामलीला का मंचन
मऊ, अक्टूबर 9 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। श्री रामलीला समिति नगर कोपागंज की अति प्राचीन रामलीला का मंचन 10 अक्तूबर से नगर क्षेत्र के राजगद्दी के मैदान में मुकुट पूजा के साथ श्रद्धा व भक्ति के माहौल में प्रारम्भ होगा। जानकारी देते हुए श्री रामलीला समिति कोपागंज के अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि यहाँ रामलीला का कार्यक्रम करीब 75 साल से अधिक समय से होता चला आ रहा है। 10 अक्तूबर को मुकुट पूजा कार्यक्रम के साथ रामलीला शुरू होगा। मिथिला नगरी से आये सांस्कृतिक मंडली द्वारा ओड़ियाना के मैदान में 11 अक्तूबर को राम वनगमन, 12 अक्तूबर को घरनई पार, 13 अक्तूबर को भरत मनावन, 14 अक्तूबर को जयंत नेत्र बेधन, 15 अक्तूबर को सीताहरण, 16 अक्तूबर को राम हनुमान मिलन व राम सुग्रीव मित्रता, 17 अक्तूबर को बालि-सुग्रीव युद्ध, 18 अक्तूबर को लंका दहन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.