मऊ, अक्टूबर 4 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों के लिए अब सस्ते ब्याज पर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मऊ की सभी शाखाओं पर पांच अक्तूबर यानी आज से विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से पात्र किसानों को महज तीन प्रतिशत ब्याज दर पर केसीसी ऋण वितरित किया जाएगा।

किसानों की आवश्यकताओं को पूरा करना जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने बताया कि जनपद की सभी शाखाओं पर पांच अक्तूबर से कैंप लगाकर किसानों को केसीसी के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। किसान खेती-बाड़ी से संबंधित अपनी जरूरतों के लिए नजदीकी जिला सहकारी बैंक शाखा पर पहुंचकर कैंप का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के लिए समय पर और कम ब्याज दर पर धन उपलब्ध कराना सहकारिता विभा...