Mau News: आज गली-गली गूंजेगा आजादी का तराना, हर घर लहराएगा तिरंगा
मऊ, अगस्त 14 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। देश की आजादी का जश्न शनिवार को पूरे जोश-खरोश के साथ मनाया जाएगा। मुल्क की आजादी के तरानों से जिले की गली-गली गूंज उठेगी। हर मुंडेर पर देश का आन-बान-शान प्यारा तिरंगे का ध्वजारोहण होगा। देश की आजादी में अपने प्राणों को न्योछावर करने वालों के साथ मुल्क को आजाद कराने के दौरान अंग्रेजों के जुल्म सहने वाले सेनानियों के योगदान को याद किया जाएगा। सरकारी संस्थानों से लेकर स्कूल, कॉलेजों में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आजादी के महोत्सव पर पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल है। आजादी के इस जश्न के लिए इस बार जिले में खास इंतजाम किए गए हैं। जिले के शहीद स्मारकों से लेकर शहीदों की प्रतिमाओं तक को बेहद खूबसूरत अंदाज में दुल्हन की तरह से सजाया गया है। कलक्ट्रेट समेत विभिन्न कार्यालय तिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.