Mau News: आज आधी रात में जन्म लेंगे भगवान श्रीकृष्ण
मऊ, सितम्बर 3 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व शुक्रवार यानी आज धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री कृष्णजन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पूरे दिन लोग तैयारियों में जुटे रहे। एक तरफ जहां बाजार में लोगों ने लड्डू गोपाल की सुंदर मूर्तियां, पोशाक, पालना, बांसुरी समेत पूजन सामग्री की जमकर खरीददारी किया। वहीं दूसरी तरफ मंदिरों से लेकर पुलिस लाइंस और थानों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। वहीं अधिकांश घरों में भी लोग पर्व मनाने को लेकर जुटे हुए हैं। उधर, बाजार में खरीददारी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। पर्व को देखते हुए फलों के दाम भी आसमान पर रहे। भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्ष्टमी हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है। बाजारों में रौनक देखी जा रही है। लड्डू गोपाल की मूर्तियों की दुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.