मऊ, सितम्बर 8 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में मंगलवार को तहसीलदार सुधांशु कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी लंबित शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली गई। तहसीलदार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभाग शिकायतों का मौके पर जाकर सत्यापन करें और शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान करने के बाद ही आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने अधिकारियों को लंब...