Mau News: आंबेडकर पार्क में लाईट की व्यवस्था नहीं होने पर जताया आक्रोश
मऊ, सितम्बर 22 -- Mau News: रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अस्सिभवन मठिया स्थित डॉक्टर भीमराव आंबेडकर पार्क में लाइट की व्यवस्था नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्क में जल्द से जल्द लाइट लगवाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण युवाओं ने बताया कि यह पार्क गांव का मुख्य केंद्र है, जहां आंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित है और लोग अक्सर यहां बैठते हैं। लेकिन रोशनी का कोई इंतजाम न होने के कारण सूरज ढलते ही पूरे पार्क में अंधेरा छा जाता है। अंधेरे का फायदा उठाकर आपराधिक या असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने का डर बना रहता है, जिससे शाम के समय पार्क की तरफ जाने में ग्रामीणों को भय लगता है। ग्रामीणों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.