मऊ, सितम्बर 30 -- Mau News: सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड क्षेत्र दोहरीघाट के अंतर्गत भैरोपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज मेघवाल ने गर्भधात्री महिलाओं की गोदभराई की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका, पोषण सखी, आशा कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संपर्क कर उनकी समस्याएं जानीं और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में सेविका गिरिजा देवी, सहायिका कुसुम देवी, विमला देवी, आशा पूनम देवी, जामवंती, शैलेंद्र कुमार, रामसूरत, रामप्रवेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।--------------- यह भी प...