Mau News: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगों को लेकर दिया धरना
मऊ, सितम्बर 10 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उप्र के तत्वावधान में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें प्रोत्साहन राशि को मूल वेतन में जोड़ने, नियमित भुगतान करने, ऑनलाइन हाजिरी समेत अन्य मांगे पूरी करने की मांग किया। वहीं वेतन में वृद्धि होने पर मुख्यमंत्री को आभार प्रकट किया। साथ ही मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष कंचन राय सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.