Mau News: अस्पताल में भर्ती मरीज की नियमित निगरानी करने के निर्देश
मऊ, अगस्त 31 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, लेबर रूम, ओपीडी, ऑक्सीजन प्लांट, लिफ्ट एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने सीएमएस को निर्देशित किया कि मरीजों के समुचित उपचार के लिए सभी चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। चिकित्सक निरंतर अस्पताल में वार्डों का भ्रमण करते हुए प्रत्येक मरीज के उपचार की नियमित निगरानी करें। मरीजों को सुगमता से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अस्पताल में सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन की आपूर्ति ऑक्सीजन प्लांट से की जाती है। वर्तमान में ऑक्सीजन प्लांट का स्टेबलाइजर खराब होने के कारण आपूर्ति बाधित थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.