Mau News: अस्पताल के वार्ड से मोबाइल चोरी, पीड़ित ने दी तहरीर
मऊ, अगस्त 11 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग स्थित कस्बे के जमालपुर मोहल्ले में स्थित एक हॉस्पिटल में सोमवार की रात करीब 11 बजे मरीज देखने पहुंचे एक व्यक्ति का मोबाइल अज्ञात चोर वार्ड से चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार केरमा निवासी पीड़ित अमित के रिश्तेदार का अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। अमित रात में मरीज को देखने के लिए अस्पताल पहुंचा था। उसने अपना मोबाइल वार्ड में रख दिया और मरीज को देखने में व्यस्त हो गया। इसी दौरान अस्पताल में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर वार्ड में रखा मोबाइल चुरा लिया और वहां से निकल गया। कुछ देर बाद मोबाइल गायब होने की जानकारी होने पर अमित ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें एक व्यक्ति मोबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.