Mau News: अस्थायी गोशाला में आधा दर्जन पशुओं की मौत, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मऊ, जुलाई 23 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी तहसील क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर गांव स्थित अस्थायी गोशाला में बुधवार की शाम को आधा दर्जन गोवंशों की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार को मृत मवेशियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई। मृत पशुओं के शव को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफन किया गया। उधर घटना के बाबत उपजिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को पूरे प्रकरण की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश जारी किया है। स्थानीय घोसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर जमीन हाजीपुर गांव स्थित अस्थायी गोशाला में आधा दर्जन पशुओं की मौत की सूचना ग्रामीणों द्वारा उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह को दी गई। साथ ही साथ गुरुवार को सोशल मीडिया पर भी पशुओं की मौत को लेकर वीडियो वायरल हुआ। उपजिलाधिकारी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.