मऊ, अगस्त 7 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धर्मपुर बिशनपुर (विंटोलिया) के समीप संचालित कटानरोधी एवं बाढ़ सुरक्षात्मक मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ सुरक्षा परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को सभी तटबंधों एवं बाढ़ से बचाव के लिए संचालित परियोजनाओं की नियमित एवं सघन निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अलर्ट मोड में रहे। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान परियोजना सुरक्षित पाई गई तथा आवश्यक सुरक्षात्मक एवं मरम्मत कार्य निरंतर संचालित होते मिले। अधिकारियों ने ...