मऊ, जुलाई 26 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अमिला हेमई रेलवे स्टेशन के पास फोरलेन पर शनिवार देर रात पिकअप और एसयूवी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार हादसा देर रात करीब 10:30 बजे हुआ। एसयूवी में सवार चार युवक घोसी से दोहरीघाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान श्री राम ट्रेडर्स की लोडेड पिकअप दुकान की ओर पीछे (बैक) की जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर पिकअप से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसयूवी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार के चारों एयरबैग खुल गए। हादसे में चालक समेत चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए...