Mau News: अमिला की 200 साल पुरानी रामलीला 11 से, बाल कलाकार तैयार
मऊ, अक्टूबर 7 -- Mau News: अमिला, हिन्दुस्तान संवाद। अमिला की ऐतिहासिक और करीब दो सौ वर्ष पुरानी श्री ठाकुर द्वारा रामलीला की तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री ठाकुर द्वारा रामलीला समिति के तत्वावधान में इस वर्ष रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्तूबर को मुकुट पूजन के साथ होगा। खास बात यह है कि रामलीला में सभी पात्रों की भूमिका स्थानीय बाल कलाकार ही निभाएंगे। सदियों पुरानी इस परंपरा को लेकर क्षेत्रवासियों में गहरी आस्था और उत्साह है। अमिला की रामलीला की परंपरा करीब दो शताब्दी पहले स्वर्गीय राधे राय के पूर्वजों ने शुरू की थी। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ प्रसाद गुप्त, विजय बहादुर राय, जंगी राय और आनंद मोहन राय (गाजर राय) समेत क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोगों ने समय-समय पर रामलीला के संचालन की जिम्मेदारी संभाली। यह भी पढ़ें- Ghazipur...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.