Mau News: अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं ने ली स्वच्छता की शपथ
मऊ, अक्टूबर 7 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय पीजी कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्या प्रो.वंदना पांडेय ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने में ऐसे अभियानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़ें- एनसीसी कै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.