Mau News: अभियंता के वाहन की चपेट में आने से दो युवक घायल
मऊ, जुलाई 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। अधिशासी अभियंता की सरकारी गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। नगर क्षेत्र के ठकुरमनपुर मुहल्ला निवासी 21 वर्षीय चंदीप यादव आपने भाई 16 वर्षीय शुभम यादव के साथ साइकिल पर बैठकर कहीं जा रहा था, इसी दौरान बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता की गाड़ी से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.