Mau News: अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील
मऊ, सितम्बर 3 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम कनियारीपुर में स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पर गुरुवार को शासन के निर्देशानुसार शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने शासन की ओर से निर्धारित एजेंडे पर चर्चा की। साथ ही अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के प्रगति कार्ड, नियमित उपस्थिति और विद्यालय की गतिविधियों में सहयोग करने वाले अभिभावकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की शैक्षिक प्रगति, उनकी नियमित उपस्थिति और निरंतर अध्ययन पर निर्भर करती है। अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आह्वान किया। बैठक में करीब 70 अभिभावक शामिल हुए। विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.