Mau News: अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी के निर्देश
मऊ, सितम्बर 27 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार की देर शाम संपन्न हुई। बैठक में अभियोजन कार्य, लंबित वादों, जमानत प्रकरणों, कानून व्यवस्था, महिला अपराध, एससी/एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर एवं गुंडा एक्ट सहित आगामी त्योहारों के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी करने और अधिकारियों को महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दायर वादों की तुलना में निस्तारण की स्थिति कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने समस्त अभियोजकों को इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत तथ्यों एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.