मऊ, जुलाई 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जनपद के सुप्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर चल रहा विवाद ब्राह्मण विकास परिषद के संरक्षक मंडल के सफल प्रयासों से पूरी तरह सुलझ गया है। मंदिर समिति और पुजारियों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद अब यह तय हुआ है कि शीतला माता की मूर्ति अपने मूल स्थान पर ही रहेगी और मंदिर का भव्य निर्माण कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद ब्राह्मण विकास परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने एक आधिकारिक संदेश जारी कर परिषद के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से संयम बरतने की अपील की है। संरक्षक मंडल के प्रयासों से शीतला माता मंदिर की वर्तमान समस्या का समाधान हो गया है। मंदिर समिति और पुजारी वर्ग के बीच सहमति बन चुकी है। मूर्ति अपने स्थान पर ही रहेगी और भव्य मंदिर का निर्माण होगा। परिषद के नेतृत्व ने साफ क...