Mau News: अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र के लिए गोंड समाज ने किया प्रदर्शन
मऊ, नवम्बर 20 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में शुक्रवार को अखिल भारतीय गोंड महासभा के तत्वावधान में गोंड समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के लोग अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर तहसील पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। बाद में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम दीपक सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान दुबारी मोड़ से सैकड़ों की संख्या में गोंड समाज के लोग हाथों में तख्तियां लिखी हुई जाति प्रमाण पत्र जारी करो के नारे लगाते हुए, लेखपालों की मनमानी नहीं चलेगी के साथ प्रदर्शनकारी तहसील परिसर में एकत्र हुए और मांगों के समर्थन में नारे लगाए। जिलाध्यक्ष राजेश गोंड ने कहा कि गोंड समाज सदियों से इस क्षेत्र में निवास करता आ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.