Mau News: अनुपस्थित मिले 17 सफाई कर्मी, रोका वेतन
मऊ, सितम्बर 7 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र में के धनौली न्याय पंचायत के क्लस्टर गांव फरसरा खुर्द में सोमवार को 22 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। लेकिन एडिओ पंचायत के निरीक्षण में 17 अनुपस्थित मिले, मौके पर महज पांच ही साफ-सफाई करते मिलें। इसपर एडिओ पंचायत ने अनुपस्थित सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने का सख्त निर्देश दिये। इससे सफाई कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी विकास शुक्ल के निर्देश में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के गांवों में सफाई कर्मचारियों द्वारा गलियों, नालियों, सार्वजनिक स्थानों आदि की साफ-सफाई की जा रही है। वहीं अधिकारी गांवों में जाकर ग्रामीणों को साफ सफाई रखने तथा कूड़े को कूड़ेदान या उचित स्थान पर फेंकने के लिए जागरूक कर रहे हैं। सोमवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.