Mau News: अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी, बाल-बाल बचा चालक
मऊ, अगस्त 24 -- Mau News: रानीपुर, हिन्दुस्तानर संवाद। थाना क्षेत्र के सुलतानीपुर-मिर्जाहादीपुरा मुख्य मार्ग पर चकिया गांव के पास सोमवार की भोर में एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। पिकअप कंटेनर में वाराणसी से रसगुल्ला लेकर बड़हलगंज की ओर जा रहा था। अभी पिकअप चकिया गांव के पास पहुंचा था कि उसकी स्टीयरिंग अचानक जाम हो गई। चालक के संभालने से पहले ही वाहन बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आस-पास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। चालक हरिकांत को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं लगी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.