मऊ, अगस्त 21 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रामनगर पुलिस बूथ के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। गोरखपुर के थाना बड़हलगंज अंतर्गत बेलवा निवासी 42 वर्षीय बिंदु देवी पत्नी राजकुमार अपने 16 वर्षीय पुत्र सूरज यादव के साथ शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे बाइक पर सवार होकर आजमगढ़ दवा लेने के लिए जा रही थीं। बाइक सवार मां-बेटे जैसे ही दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रामनगर पुलिस बूथ के पास पहुंचे ही थे कि आजमगढ़ से दोहरीघाट की तरफ आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे दोनों वाहन के पहिये के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। वहीं ट्रेलर चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद थानाध्यक्ष दोहरीघाट दलबल के साथ मौके पर पहुंच ...