Mau News: अनियंत्रित ट्रेलर ने मां-बेटों को कुचला, मौत
मऊ, अगस्त 21 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रामनगर पुलिस बूथ के पास शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे तेज रफ्तार में आ रहें टेलर ने मां-बेटों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं ट्रेलर को पकड़ थाने उठा लाई।गोरखपुर जनपद के थाना बड़हलगंज अंतर्गत बेलवा निवासी 42 वर्षीय बिंदु देवी पत्नी राजकुमार अपने 16 वर्षीय पुत्र सूरज यादव के साथ बाइक से आजमगढ़ दवा के लिए जा रही थी। दोनों जैसे ही दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रामनगर पुलिस बूथ के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक समेत ट्रेलर के नीचे आ गए। ट्रेलर चालक दोनों के ऊपर चक्का चढ़ाते हुए आगे बढ़ गया। जिससे मां-बेटे दोनों की मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.