Mau News: अनानास लदी पिकअप का फटा टायर, हाईवे पर पलटी
मऊ, जुलाई 8 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत हाजीपुर क्षेत्र के पिढ़वल मोड़ के पास अनानास लदी पिकअप का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि पिकअप में लदा अनानास सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। बुधवार की शाम करीब चार बजे एक पिकअप का चालक वाहन में फल लोडकर घोसी से मऊ की ओर जा रहा था। उक्त वाहन अभी पीढ़वल मोड़ के समीप पहुंचा ही था कि उसका पिछला टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप हाईवे पर पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पलटी पिकअप में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। पिकअप पलटते ही उसमें लदा अनानास सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.