Mau News: अधूरे गड्ढे भरने से राहगीरों को नहीं मिल रही राहत, परेशानी बरकरार
मऊ, नवम्बर 28 -- Mau News: सूरजपुर,हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट-मधुबन मार्ग पर गड्ढों की मरम्मत के नाम पर हो रहा आधा-अधूरा काम राहगीरों की परेशानी कम नहीं कर पा रहा है। गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य तो कराया जा रहा है, लेकिन कई स्थानों पर मरम्मत अधूरी छोड़ दिए जाने से सड़क की बदहाल स्थिति बरकरार है। इससे आए दिन इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों को भरने के लिए मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है, लेकिन कई जगहों पर गड्ढों को पूरी तरह नहीं भरा जा रहा है। कहीं गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है तो कहीं मरम्मत के बाद सड़क को समतल नहीं किया गया है। ऐसे में वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका के बीच सावधानीपूर्वक आवागमन कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.