Mau News: अधूरे आरसीसी मार्ग पर काम शुरु होने से लोगों में खुशी
मऊ, अगस्त 29 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। वलीदपुर नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से अधूरे पड़े रामलीला मैदान से संगत जी मंदिर तक आरसीसी रोड का निर्माण कार्य नगर अध्यक्ष सावित्री गुप्ता के प्रयास से शनिवार को दोबारा शुरू कराया गया। सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है। नगर अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों व कार्यदायी संस्था को सड़क का काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क निर्माण में मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील की। मौके पर नगर निकाय के कर्मचारी, सभासद जावेद अंसारी, मनोनीत सभासद मनीष वर्मा, सौरभ गुप्ता, शिवम गुप्ता आदि बड़ी संख्या में लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.