Mau News: अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) का वेतन रोकने के निर्देश
मऊ, अगस्त 18 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं सीएम डैशबोर्ड पर आधारित अन्य राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं संबंधित अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने, बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को मासिक एवं वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में अपेक्षित वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में वसूली नहीं हो पा रही है, उनके कारणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को 10 बड़े बकायेदारों की वसूली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.