Mau News: अदरी भट्ठा में देर रात लगी आग, तीन दुकानें जलकर राख, 3.60 लाख का नुकसान
मऊ, नवम्बर 9 -- Mau News: इंदारा(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी भट्ठा में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। अगलगी की इस घटना में दुकानदारों को करीब 3.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की जानकारी सोमवार भोर में करीब चार बजे हुई, जब टहलने निकले ग्रामीणों ने दुकानों से आग की लपटें उठती देखीं। ग्रामीणों ने तत्काल दुकानदारों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर ब्रिगेड और डायल 112 की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक तीनों दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। अगलगी में लक्ष्मण की फास्ट फूड की दुकान पूरी तरह जल गई। इसमें करीब 1.70 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। वहीं, उमेश की मूंगफली बेच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.