Mau News: अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया केस
मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा गांव निवासी मनीष मौर्य ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर दिया। बताया कि उसके बड़े पिता योगेंद्र मौर्य गुरुवार को चकरा बाजार से सब्जी बेचने के बाद साइकिल से घर वापस आ रहे थे। इस दौरान जब वे पहसा बाजार के समीप पहुंचे उसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। घटना के बाद बाइक सवार वहां से भाग निकला। मौके पर जुटे लोगों ने गंभीर स्थिति में घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.