मऊ, जुलाई 10 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमगढ़ मार्ग पर दोहरीघाट कस्बा स्थित संत रविदास मंदिर के पास गुरुवार की देर शाम लगभग आठ बजे अज्ञात बाइक सवार ने ट्रक से सीमेंट उतार रहे अधेड़ को पीछे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन लेकर उपचार के लिए जा रहे थे कि गाजीपुर के पास रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। उधर, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव निवासी 49 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र स्व भगेलू जीविकोपार्जन के ल...