Mau News: अच्छी खबर...50 साल पुराने तीन विद्यालयों का होगा कायाकल्प, 2.73 करोड़ स्वीकृत
मऊ, सितम्बर 18 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिले के 50 वर्ष से अधिक पुराने तीन सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का अब कायाकल्प होगा। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों में जीर्णोद्धार और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए दो करोड़ 73 लाख 26 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया है। स्वीकृत धनराशि की पहली किस्त के रूप में 81.97 लाख रुपये जारी करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।इससे जर्जर भवनों की मरम्मत के साथ ही विद्यार्थियों के लिए जरूरी शैक्षिक और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जिले में 67 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें कई विद्यालयों के भवन काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। कहीं पर्याप्त कक्षा-कक्ष नहीं हैं तो कहीं वर्षों पहले बने भवनों को मरम्मत की जरूरत है। ऐसे विद्यालयों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.