Mau News: अखाड़े की जमीन पर गोबर फेंकने से पहलवानों में आक्रोश
मऊ, अक्टूबर 5 -- Mau News: अमिला, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी तहसील के बड़राव ब्लॉक के गांव भैरोपुर खुर्मा में युवाओं के विरोध प्रदर्शन का मामला सामने आया है। गांव के सरकारी स्कूल के पास स्थित पुश्तैनी अखाड़े की जमीन पर दबंगों द्वारा गोबर डालने से नाराज पहलवानों ने विरोध जताया है। वर्षों से इस मिट्टी में रियाज करने वाले युवाओं का कहना है कि अखाड़े की जमीन को सुनियोजित तरीके से बर्बाद किया जा रहा है। इस बाबत युवा पहलवान अमन यादव ने इस संबंध में बोझी चौकी प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि स्कूल के पास की यह जमीन कोई नई नहीं, बल्कि पुश्तैनी अखाड़ा है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बेनीगंज में पैतृक भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप उनके पिता सहित गांव के कई बुजुर्ग इसी मिट्टी में कुश्ती लड़ते रहे हैं। आज भी गांव के दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.