Mau News: अंबेडकर नगर से 26 दिन बाद मिला लापता युवक
मऊ, नवम्बर 3 -- Mau News: चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र अंतर्गत चकसहजा गांव निवासी लापता 40 वर्षीय दरोगा पुत्र बसंत राम 26 दिन बाद उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जनपद स्थित थाना जहांगीरगंज के मंसूरगंज बाजार में मिल गया। जिसकी सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह परिजन मौके पर पहुंच गए। वहां से लेकर देर शाम तक गांव पहुंचे, जिसे देख परिवार में खुशी छा गई। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के ग्राम चकसहजा निवासी 40 वर्षीय दरोगा राम पुत्र बसंत की दिमागी हालत ठीक न होने के कारण वह 07 अक्टूबर 2026 की सुबह घर से कहीं चला गया था। जिसका परिजनों ने काफी तलाश किया, परंतु कहीं पता न चलने पर 10 अक्टूबर 2026 की शाम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.