Mau News: अंधेरे में डूबे चरुईडीह के उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
मऊ, जुलाई 10 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के चेरुईडीह गांव में दो सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि अविलम्ब गांव की आपूर्ति बहाल नहीं होती हैतो ग्रामीण तहसील पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ घेराव और प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिजली विभाग द्वारा लगाए गए पोल व तार में करंट नहीं आ रहा है, जिससे पूरे गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली नहीं होने से पेयजल की व्यवस्था, बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग, इनवर्टर, पंखे तथा अन्य घरेलू विद्युत उपकरण पूरी तरह बंद पड़े हैं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: 15 घंटे से अंधेरे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.