मऊ, अक्टूबर 14 -- Mau News: नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्रिकेट में शानदार बैटिंग प्रदर्शन के दम पर जनपद के बोझी निवासी शिवाजी जायसवाल ने अंडर-14 स्टेट चैंपियनशिप के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम में जगह बनाई है। मंगलवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन के आधार पर चयन हुआ। वह मऊ जनपद से चयनित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनके चयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। बतादें कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल के भतीजे शिवाजी अब कानपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में 15 सदस्यीय टीम के साथ आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मंडलीय क्रिकेट टीम का ट्रायल पूरा, आज घोषित होगी टीम वह मुहम्मदाबाद गोहना के सनबीम स्कूल सिगाड़ी मे...