Mathura News: 60 डलावघरों को किया चिह्नित, सफाए का अभियान शुरु
मथुरा, जुलाई 19 -- Mathura News: मथुरा-वृंदावन में डलावघरों के सफाए के लिए नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने अभियान छेड़ दिया है। वे स्वयं इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही वृंदावन में ऐसे प्रतिष्ठानों व खानपान विक्रेताओं को भी चिह्नित किया जाएगा, जो कूड़ा व गंदगी फैलाने में सबसे आगे हैं। इसके लिए नगर आयुक्त ने 11 सेक्टर बनाने हुए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। मथुरा-वृंदावन में डलाव घर गंदगी की बड़ी वजह बन रहे हैं। हालात ये हैं कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी गली-मोहल्लों से निकलने वाला कूड़ा बिखरा रहता है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने ऐसे डलाव घरों के सफाये के लिए अभियान शुरु कर दिया है। ऐसे 60 डलावघरों को चिह्नित किया गया है। डलवघरों से कूड़ा उठाने के साथ-साथ उक्त स्थलों की धुलाई व चूने के छिड़काव की व्यवस्था की गयी है। यही नहीं प्रयास किया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.