Mathura News: 55 स्थानों पर मिली बिजली चोरी, अतिरिक्त केबल से 15 एसी चलते मिले
मथुरा, अगस्त 22 -- Mathura News: विद्युत टीमों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में खलबली मची हुई है। शुक्रवार तड़के चले अभियान में 55 लोग बिजली चोरी करते मिले। कुल 132 किलोवाट का विद्युत भार विद्युत चोरी में संलिप्त पाया गया। अभियान के दौरान 15 मामलों में उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी कर एसी चलाते हुए पाया गया। अभियान के अंतर्गत अधिशासी अभियंता राजीव कुमार के नेतृत्व में सहायक अभियंता शुभम अग्रवाल, अवर अभियंता पोपिंदर एवं अवर अभियंता (रेड) पवन सोनी द्वारा जवाहर हाट एवं सदर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में विद्युत चोरी के 10 प्रकरण पकड़े गए। एसडीओ दतिया मनीष बंसल, विजिलेंस प्रभारी अरुण कुमार एवं अवर अभियंता (विजिलेंस) सुशील कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पलई, अड़ींग में चेकिंग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.