Mathura News: 500 क्विंटल चावल से भरे दो ट्रक पकड़े
मथुरा, जुलाई 2 -- Mathura News: छाता, प्रशासन ने देर रात चावल से भरे दो ट्रकों को पकड़ा है। इनमें करीब 500 क्विंटल चावल लदा है। सूचना पर एडीएम एवं एसडीएम छाता वैभव गुप्ता मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर छाता कोतवाली के सुपुर्द कर दिया गया है। आपूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय, लेखपाल ललितेश पांचाल, अरविंद सिंह और जसविंदर सिंह की मौजूदगी में ट्रकों से चावल के बोरे उतरवाकर उनकी गिनती कराई गई। पूछताछ में सामने आया कि चावल एलियांज कंपनी, शेरगढ़ रोड, छाता से लाया गया था। हालांकि इतनी बड़ी मात्रा में चावल कहां भेजा जा रहा था और इसका उद्देश्य क्या था, इसकी जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.