Mathura News: 35 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के लिए आए आवेदन
मथुरा, अक्टूबर 11 -- Mathura News: जनपद की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की नियुक्ति प्रक्रिया जोरों पर है। जिले की शेष बची 45 ग्राम पंचायतों में से 35 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक पद के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन 35 पंचायतों में प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी, जबकि तीन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की नियुक्ति के प्रस्ताव में धांधली बरतने का आरोप ग्रामीणों के द्वारा लगाए जाने पर जिला पंचायत राजधिकारी ने नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। शिकायत मिलने पर जिला पंचायत राज विभाग ने इन मामलों की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी, जबकि सात पंचायतों में एक भी आवेदन पंचायत सहायक पद के लिए नहीं आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.